फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   grand allince discourcse in uttar pradesh

सपा ने कांग्रेस को कहा- रालोद आपका जिम्मा, अपने खाते से दें सीट

Thu, 19 Jan 2017 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
 grand allince discourcse in uttar pradesh
महागठबंधन
समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और रालोद में भले गठबंधन तय है। मगर समाजवादी पार्टी कांग्रेस और रालोद को सीटें देने पर ज्यादा मुट्ठी खोलने के लिए तैयार नहीं है। पहले सपा ने सौ से सवा सौ सीटें देने के संकेत दिए थे। मगर बुधवार को सपा ज्यादा सख्त हो गई। 
विज्ञापन


समाजावादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल ने कांग्रेस को कहा है कि वे अपने खाते से ही राष्ट्रीय लोक दल को सीटें दें। उन्होंने यहां तक कहा कि राष्टï्रीय लोकदल का उत्तर प्रदेश में कोई खास वजूद नहीं है। लिहाजा, आप अपने खाते से उन्हें सीट दें। उनसे हमारा कोई सीधा गठबंधन नहीं है। सपा के खाते से रालोद को सीट देने के हक में नहीं है। समाजवादी पार्टी के रुख को देखते हुए अजित सिंह ने लगभग हथियार डाल दिये है। वह अब अपनी 30 सीट की मांग से पीछे हट गए है। वहीं नीतीश कुमार के जनता दल युनाइटेड का महागठबंधन में शामिल होने को लेकर अनिश्चितता बन गई है। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ सपा के कड़े रुख को देखते हुए कांग्रेस भी दबाव में आ गई है। मगर पार्टी के शीर्ष स्तर पर सपा से उप मुख्यमंत्री पद की मांग की भी चर्चा है। पार्टी को अगर इस पद का भरोसा दिया जाता है तो वे अपनी मांग को हल्की कर सकती है। सीटों के तालमेल को लेकर रामगोपाल काफी सख्त हो गए हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थी। वहीं पार्टी के उम्मीदवार लगभग 31 सीटों पर दूसरे नंबर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या कहती है सपा

 grand allince discourcse in uttar pradesh
अखिलेश यादव
सपा का कहना है कि अगर इस फार्मूले को माना जाये तो कांग्रेस सिर्फ 60 सीटों की हकदार बनती है। फिर भी हम ज्यादा सीट दे रहे हैं। सपा के नेताओं का कहना है कि उसके पास 228 विधायकों का साथ है। साथ ही 12 निर्दलीय विधायक भी साथ है। ऐसे में उनकी अकेले 240 सीटों पर अकेले दावेदारी बनती है। ऐसे में वे कैसे कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें दे सकते हैं।
 
सपा के एक वरिष्ठï नेता ने कहा कि कांग्रेस जवाब दे देती है तो बृहस्पतिवार को इसका एलान हो जाएगा। दरअसल, चुनाव आयोग में साइकिल की जंग जीतने के बाद समाजवादी पार्टी के हौंसले बुलंद है। वे कांग्रेस के साथ अपनी शर्तों पर गठबंधन करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed