फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to take decision in NEET in two days

नीट पर केन्द्र सरकार दो दिन में ले लेगी अपना फैसला 

Wed, 18 May 2016 04:52 AM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 May 2016 04:52 AM IST
सार

  • इस वर्ष नीट के तहत संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर संशय बरकरार
  • मंत्रालय मेडिकल में दाखिले के लिए नीट के तहत संयुक्त परीक्षा कराने के पक्ष में हैं

विज्ञापन
Govt to take decision in NEET in two days
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड़्डा - फोटो : ANI

विस्तार

मेडिकल में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा नेशनल ऐंट्रेंस एलिजिबिलटी टेस्ट (नीट) पर केन्द्र सरकार दो दिनों में अपना रुख स्पष्ट कर देगी। हालांकि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि इस वर्ष नीट के तहत मेडिकल परीक्षा की संभावना कम है। सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


सोमवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हुई बैठक में ज्यादातर राज्यों ने इस वर्ष नीट के तहत परीक्षा नहीं कराने के पक्ष में अपनी दलील दी थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा ने अमर उजाला को बताया कि दो दिनों में केन्द्र की सरकार अपना निर्णय ले लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय मेडिकल में दाखिले के लिए नीट के तहत संयुक्त परीक्षा कराने के पक्ष में हैं। राज्यों की आपत्ति और कई सांसदों और राजनीतिक दलों के सवालों के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस वर्ष नीट के तहत परीक्षा नहीं कराने का मन करीब-करीब बना लिया है।
विज्ञापन


सभी पक्षों की राय ले ली गई है और अब इस पर बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक संभव है, जिसके बाद केन्द्र सरकार अपना निर्णय ले लेगी। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के दौरान स्पष्ट कहा था कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में इतना कम समय में नीट के तहत मेडिकल की संयुक्त परीक्षा संभव नहीं है। यदि ऐसा होता है स्टेट बोर्ड के छात्रों को बेहद नुकसान होगा और इसके लिए राज्य तैयार नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed