फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to set up deregulation commission to further reduce state's role: PM Modi, News in hindi

Jan Vishwas 2.0: 'सरकार बनाएगी डिरेगुलेशन कमीशन, सरकारी दखल और कम करने पर जोर', पीएम मोदी ने किया एलान

Sat, 15 Feb 2025 11:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 11:14 PM IST
सार

Jan Vishwas 2.0: पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने सैकड़ों पुराने नियम खत्म कर दिए हैं और अब 'जन विश्वास 2.0' के तहत और भी गैर-जरूरी नियम हटाए जा रहे हैं ताकि कारोबार करना आसान हो सके।

विज्ञापन
Govt to set up deregulation commission to further reduce state's role: PM Modi, News in hindi
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार एक डिरेगुलेशन कमीशन (नियमों में ढील देने वाला आयोग) बनाएगी, जिससे शासन के हर क्षेत्र में सरकार की भूमिका को और कम किया जाएगा। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने सैकड़ों पुराने नियम खत्म कर दिए हैं और अब 'जन विश्वास 2.0' के तहत और भी गैर-जरूरी नियम हटाए जा रहे हैं ताकि कारोबार करना आसान हो सके। उन्होंने कहा,'मेरा मानना है कि समाज में सरकार का दखल कम से कम होना चाहिए। इसी सोच के तहत सरकार डिरेगुलेशन कमीशन बनाने जा रही है।'
विज्ञापन


निजी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के सफर में निजी क्षेत्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए सरकार ने 'न्यूक्लियर एनर्जी, अंतरिक्ष, वाणिज्यिक खनन (कमर्शियल माइनिंग) और पावर डिस्ट्रीब्यूशन' जैसे कई क्षेत्रों को निजी निवेश के लिए खोल दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति में सक्रिय रूप से भाग लेगा और नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


'स्वामित्व योजना' से 100 लाख करोड़ की संपत्ति को मिला अधिकार
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि सरकार ने स्वामित्व योजना के जरिए संपत्ति अधिकारों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, 'दुनिया में कई लोगों के पास उनकी संपत्तियों के कानूनी दस्तावेज नहीं होते। संपत्ति के अधिकार गरीबी कम करने में मदद करते हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हमने 'स्वामित्व योजना' शुरू की और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में 100 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां वैध हो गईं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व मंच पर भारत की बढ़ती ताकत
पीएम मोदी ने बताया कि आज बड़े देशों और वैश्विक मंचों को भारत पर पूरा भरोसा है। फ्रांस में हुई एआई एक्शन समिट में भी यह देखने को मिला। उन्होंने कहा, 'आज भारत दुनिया के भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और कई मामलों में नेतृत्व कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed