फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt to sell 51% stake in Air India? Aviation secy says not true

बिक जाएगा एयर इंडिया, मोदी सरकार ने की तैयारी!

Wed, 01 Mar 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- written by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- written by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Wed, 01 Mar 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Govt to sell 51% stake in Air India? Aviation secy says not true
सांकेतिक चित्र

ग्राहकों की मायूसी और करोड़ों का घाटा झेल रही विमानन कंपनी एयर इंडिया का मालिकाना हक बिकेगा। सरकार इसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। खबर सूत्रों के हवाले से है। सूत्रों की मानें तो सरकार पांच साल में एयर इंडिया का कायाकल्प करने की प्लानिंग कर रही है, इसी के तहत इसकी आधे से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए ग्राहक ढूंढ़ा जा रहा है। लेकिन इसके पुनरुद्धार के लिए ग्राहक मिल ही जाएगा, इसकी भी गहरी आशंका गहराती जा रही है। 

विज्ञापन


नाम न बताने की शर्त पर मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि एयर इंडिया के मालिकाना हक की बिक्री की खबर अभी अंदरखाने में है। मामला सार्वजनिक नहीं हुआ है। वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने इसका प्रजेंटेशन भी दे दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार और वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता डीएस मलिक ने फिलहाल किसी भी तरही की टिप्पणी करने से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

46 हजार करोड़ के घाटे से कैसे उबरेंगी एयर इंडिया?

Govt to sell 51% stake in Air India? Aviation secy says not true
सांकेतिक चित्र

सूत्रों की मानें तो तमाम प्राइवेट कंपनियों के सामने एयर इंडिया टिक नहीं पा रही है। 2007 से कंपनी घाटे में चल रही है। लगातार हो रहा घाटा तकरीबन 7 अरब डॉलर यानी करीब 46 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी को डूबने से बचाने के लिए सरकार बीते 6 वर्षों में एयर इंडिया को तकरीबन 3.6 अरब डॉलर यानी करीब 24 हजार करोड़ रुपये का बेलआउट पैकेज भी दे चुकी है।

वहीं, घरेलू बाजार में भी एयर इंडिया का प्रदर्शन खासा निराशाजनक है। यहां कंपनी की हिस्सेदारी 14 फीसदी रह रह गई है, जोकि बीते एक दशक में 35 फीसदी थी। नैशनल रैंकिंग में भी एयर इंडिया तीसरे नंबर पर आ पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed