{"_id":"62642b9a0027c22d7d6502f3","slug":"govt-to-sell-3-5-stake-in-lic-ipo-to-fetch-rs-21-000-cr","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: सरकार बेच रही एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी, इश्यू का आकार 21 हजार करोड़ ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: सरकार बेच रही एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी, इश्यू का आकार 21 हजार करोड़
Sat, 23 Apr 2022 10:08 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:08 PM IST
सार
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजारों में चल रही अस्थिरता के कारण सरकार को इश्यू का आकार 3.5 प्रतिशत तक कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
एलआईसी आईपीओ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार एक आईपीओ के जरिए जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है, जो अगले महीने के पहले सप्ताह में बाजार में आएगी। इश्यू का आकार 21,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है, जबकि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी की कीमत 6 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
एलआईसी बुधवार तक बाजार नियामक सेबी के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर सकती है। एक अधिकारी ने कहा कि एलआईसी का आईपीओ मई के पहले सप्ताह में बाजार में आने की संभावना है। 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी, जो नियामकीय मंजूरी के अधीन होगी। फरवरी में एलआईसी ने सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था जिसमें उसने कहा था कि सरकार सरकारी बीमा कंपनी में 5 फीसदी हिस्सेदारी या 31.6 करोड़ शेयर बेचेगी।
विज्ञापन
हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजारों में चल रही अस्थिरता के कारण आईपीओ योजना को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिससे सरकार को इश्यू का आकार 3.5 प्रतिशत तक कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों के लिए आरक्षण, छूट, जारी करने की तारीख और निर्गम मूल्य के बारे में बुधवार तक पता चल जाएगा।
विज्ञापन