{"_id":"631b58a1e815fa7c9d16024a","slug":"govt-to-launch-15-day-campaign-on-sept-17-to-mark-8-years-of-swachh-bharat-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swachh Bharat Mission: 15 दिवसीय अभियान शुरू करेगी सरकार, सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा PM का जन्मदिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Swachh Bharat Mission: 15 दिवसीय अभियान शुरू करेगी सरकार, सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा PM का जन्मदिन
Fri, 09 Sep 2022 08:46 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 09 Sep 2022 08:46 PM IST
सार
हरदीप पुरी ने ट्वीट कर कहा, गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री के दूरदर्शी स्वच्छ भारत मिशन के आठ सफल वर्षों को पूरा होने पर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' का शुभारंभ करेगा।
विज्ञापन
Swachh bharat mission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन के आठ साल पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर को एक 15 दिवसीय अभियान शुरू करेगा। शुक्रवार को एक बयान में कहा गया।
बयान के मुताबिक, 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' अभियान कचरा मुक्त शहर के लिए नागरिकों की प्रतिबद्धता पर केंद्रित होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर होगा।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, इस साल गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी स्वच्छ भारत मिशन के आठ सफल वर्षों को पूरा करने के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय 17 सितंबर 2022 से हमारे शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' का शुभारंभ करेगा। मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 17 सितंबर को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पुरी ने 'स्वच्छ अमृत महोत्सव- एक कदम स्वच्छता की ओर' के लिए आधिकारिक लोगो जारी किया जो दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता कार्यक्रम में जन आंदोलन को तेज करने और फिर से जीवंत करने के संकल्प को दर्शाता है।
मंत्री ने सितंबर में शहरों के युवाओं के बीच 17 सितंबर को एक अंतर-शहर प्रतियोगिता 'इंडियन स्वच्छता लीग' की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप युवाओं की उर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए शुरू की गई है।
बयान में कहा गया है कि इंडिय स्वच्छता लीग के पहले संस्करण के लिए देशभर से 1850 से अधिक शहरों की टीमों ने प्रतिस्पर्धा करने के लिए आधिकारिक तौर पर पंजीकरण कराया है।