{"_id":"5b44012c4f1c1b3d5e8b4a7c","slug":"govt-to-allow-spouses-of-indian-nationals-to-convert-visa-category-even-if-married-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में शादी करने पर भी भारतीय नागरिक बदल सकेंगे अपने जीवनसाथी का वीजा श्रेणी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेश में शादी करने पर भी भारतीय नागरिक बदल सकेंगे अपने जीवनसाथी का वीजा श्रेणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की मौजूदा वीजा नियमों में बदलाव करने की योजना है। इससे विदेशों में शादी करने वाले भारतीय नागरिकों के जीवन साथियों को अपने पर्यटक वीजा को आश्रित वीजा में बदलाने के लिए दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
सरकार ने भारतीय नागरिक की फिलीपींस की पत्नी के अपना पर्यटक वीजा को एक्स2 (आश्रित वीजा) में बदलवाने में आई दिक्कतों की शिकायत के बाद यह बदलाव करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
दंपती की शादी देश से बाहर हुई थी। मौजूदा नियमों के अनुसार उन्हें वीजा को बदलने की अनुमति नहीं दी गई। इसकी शिकायत भारतीय नागरिक ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की थी। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम इस नियम को खत्म करने जा रहे हैं और इसमें शादी के स्थान के मौजूदा नियम को सरल कर रहे हैं ताकि विदेशी जीवनसाथी को अपने पर्यटक वीजा को आश्रित वीजा में बदलने में कठिनाई न हो।
विज्ञापन
मौजूदा नियमों के अनुसार, पर्यटक वीजा तभी एक्स2 वीजा में बदल सकता है जब शादी भारत में हुई हो और मौजूदा पर्यटक वीजा की वैधता के अंदर पंजीकृत किया गया हो। इसकी विपरीत स्थिति में यदि कोई अपना वीजा की श्रेणी बदलवाना चाहता है तो उसे अपने देश वापस जाना होगा और वहां से एक्स2 वीजा पर आना होगा।
इन देशों को रखा जाएगा बाहर हालांकि इस सुविधा का लाभ पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सूडान, इराक और पाकिस्तानी मूल के नागरिकों को नहीं होगा।