फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   govt summon Iran Ambassador over Zarif comment on delhi violence, says not interfere in our matter

ईरान के बयान पर भारत की फटकार, कहा- हमारे अंदरूनी मामले में दखल न दें

Tue, 03 Mar 2020 12:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 03 Mar 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
govt summon Iran Ambassador over Zarif comment on delhi violence, says not interfere in our matter
विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दिल्ली में पिछले दिनों हुई सांप्रदायिक हिंसा पर ईरान ने टिप्पणी करते हुए इसकी निंदा की। जिसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत अली चेगेनी को तलब किया और ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जाहिर किया। सूत्रों के अनुसार सरकार ने ईरान को दो टूक कहा है कि वह हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दे।

विज्ञापन

 

जवाद जरीफ ने की थी दिल्ली हिंसा की निंदा

ईरान ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर टिप्पणी की थी। उसके विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने भारतीय मुसलमानों पर हुई संगठित हिंसा की निंदा करते हुए अधिकारियों को इस बेफिजूल की घटनाओं को रोकें। जरीफ ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, 'ईरान भारतीय मुसलमानों के खिलाफ हुई संगठित हिंसा की निंदा करता है। शताब्दियों से ईरान भारत का दोस्त रहा है। हम भारतीय अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे सभी भारतीयों की भलाई सुनिश्चित करें और इस तरह की बेफिजूल की घटनाओं को रोकें। आगे का पथ शांतिपूर्ण संवाद और कानून के शासन में निहित है।' जरीफ को शब्दों के सावधानीपूर्वक चयन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा पर इंडोनेशिया ने जताई थी चिंता

शुक्रवार को इंडोनेशिया ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर जकार्ता में भारतीय राजदूत के सामने अपनी चिंताएं जाहिर की थी। इससे पहल इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए मुस्लिमों के खिलाफ हुई हिंसा की निंदा की थी। 

तुर्की ने भी दिल्ली हिंसा पर दी थी प्रतिक्रिया

पिछले हफ्ते दिल्ली हिंसा का जिक्र करते हुए तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन ने दावा किया था कि भारत में एक संप्रदाय के लोगों को निशाना बनाया जाता है। इससे पहले मलयोशिया के प्रधानमंत्री म्हातिर मोहम्मद ने सीएए के खिलाफ दिसंबर में बयान दिया था। जिसपर भारत ने कड़े शब्दों में विरोध जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed