फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt school students in Karnataka forced to clean toilets, headmistress suspended

Karnataka: स्कूली बच्चों से शौचालय साफ कराने पर सख्ती, अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद प्रधानाध्यापिका निलंबित

Fri, 22 Dec 2023 04:30 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 04:30 PM IST
सार

कर्नाटक में एक बार फिर स्कूल बच्चों से शौचालय साफ कराने का वीडियो सामने आया है। मामले को बढ़ता देख शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। सूबे के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Govt school students in Karnataka forced to clean toilets, headmistress suspended
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ते ही घटना से संबंधित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को शिक्षा विभाग ने  निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सामने आते ही छात्रों के माता-पिता इसको लेकर खासा नाराज दिखे। उन्होंने स्कूल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही मामले पर प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिवकुमार बोले, घटना की वास्तविक रिपोर्ट मांगूगा
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मामले पर बैठक बुलाई गई है, साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।  साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की वास्तविक रिपोर्ट मांगूगा। पहले भी इस तरह की घटना हुई थी, जिसके खिलाफ हमने कानूनी कार्रवाई की है। उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि स्कूलों में शौचालयों की सफाई की व्यवस्था है। 
विज्ञापन


बच्चों से शौचालय साफ करवाना उचित नहीं- शिवकुमार
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एनएसएस, सेवा दल शिविरों में बच्चों को बगीचे की सफाई करने, पौधे लगाने का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन कभी भी शौचालय की सफाई के लिए बच्चों को शामिल करने की अनुमति नहीं दी है। वहीं कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने घटना की निंदा की और इसे 'चौंकाने वाला' और 'निंदनीय' करार दिया। उन्होंने कहा, इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें इसी माह के शुरुआत में कोलार जिले के एक स्कूल के प्रिंसिपल और दो स्टाफ सदस्यों को इस आरोप में निलंबित कर दिया गया था कि कुछ छात्रों से स्कूल परिसर में सोक पिट साफ करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed