फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt's third term witnessing work at thrice the speed of previous dispensations: Prez Murmu

Prez Murmu: 'तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से काम, एक साथ चुनाव और वक्फ पर कदम आगे बढ़े', राष्ट्रपति बोलीं

Fri, 31 Jan 2025 01:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 31 Jan 2025 01:11 PM IST
सार

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से संबंधित दो विधेयकों पर इन दिनों संसद की एक संयुक्त समिति विचार कर रही है। वहीं वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी है। संबंधित विधेयक इस बजट सत्र के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
Govt's third term witnessing work at thrice the speed of previous dispensations: Prez Murmu
राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को संसद में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति से काम हो रहा है। इस दौरान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है।

विज्ञापन


‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से संबंधित दो विधेयकों पर इन दिनों संसद की एक संयुक्त समिति विचार कर रही है। वहीं वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार करने वाली संयुक्त संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंप दी है। संबंधित विधेयक इस बजट सत्र के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के मुताबिक, सरकार के प्रयासों के कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोज़गार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष जोर दिया है। राष्ट्रपति ने आठवें वेतन आयोग के गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि का आधार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली तैयार कर रही है। सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोज़गार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। सहकारी क्षेत्र के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के फलस्वरूप रोजगार के अनेक अवसर सृजित हो रहे हैं।


राष्ट्रपति ने साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार साइबर सुरक्षा में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा, 'भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है। सरकार किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने और आय बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed