{"_id":"5d66e0818ebc3e93a6298cf0","slug":"govt-returns-file-to-collegium-on-justice-kureshi-elevation-as-mp-chief-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस अकील कुरैशी की पदोन्नति की सिफारिश सरकार ने कॉलेजियम को वापस भेजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जस्टिस अकील कुरैशी की पदोन्नति की सिफारिश सरकार ने कॉलेजियम को वापस भेजी
Thu, 29 Aug 2019 01:43 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिस अकील कुरैशी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने का कॉलेजियम का प्रस्ताव केंद्र सरकार ने बुधवार को अपनी सिफारिश के साथ सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय विधि मंत्रालय ने बुधवार को सौंपी रिपोर्ट में बॉम्बे हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस कुरैशी की पदोन्नति पर आपत्ति नहीं जताई। इसमें कहा गया है कि उन्हें मध्य प्रदेश की जगह किसी अन्य हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, मंत्रालय ने इस फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
बुधवार को ही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की पीठ ने बताया था कि सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में सरकार से सूचना मिल गई है। इसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत कॉलेजियम के समक्ष रखा जाएगा, जिस पर वह संज्ञान ले सके। इसके साथ ही पीठ ने गुजरात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की उस याचिका पर सुनवाई टाल दी, जिसमें जस्टिस कुरैशी की पदोन्नति की अधिसूचना के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 मई को जस्टिस कुरैशी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने इस पर फैसला नहीं लिया। जबकि उसी दिन दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद के लिए जस्टिस डीएन पटेल की नियुक्ति की सिफारिश को केंद्र ने अधिसूचित कर दिया।