{"_id":"5748689b4f1c1b2f0769112e","slug":"govt-releases-25-more-files-on-netaji-sc-bose","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी से जुड़ी 25 और फाइलें हुईं सार्वजनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेताजी से जुड़ी 25 और फाइलें हुईं सार्वजनिक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 10:08 PM IST
सार
- ब्रहस्पतिवार को संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आनलाइन किया गया जारी
- इस सेट में 1968 से 2008 की अवधि की प्रधानमंत्री कार्यालय की पांच फाइलें, गृह मंत्रालय की चार और विदेश मंत्रालय की 16 फाइलें शामिल हैं।
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 25 फाइलों का सेट जारी कर दिया गया। संस्कृति मंत्रालय ने इन फाइलों को ऑनलाइन सार्वजनिक किया है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव एमके सिन्हा ने इन फाइलों को वेबपोर्टल पर ऑनलाइन जारी किया।
विज्ञापन
25 फाइलों के इस सेट में 1968 से 2008 की अवधि की प्रधानमंत्री कार्यालय की पांच फाइलें, गृह मंत्रालय की चार और विदेश मंत्रालय की 16 फाइलें शामिल हैं।दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 23 जनवरी को नेताजी की 119वीं जयंती पर उनसे जुड़ी 100 फाइलों को संरक्षण और डिजीटीकरण के बाद सार्वजनिक किया था। उसके बाद 50 फाइलों को इसी साल 29 मार्च और 25 फाइलों की तीसरी किश्त 29 अप्रैल को संस्कृति और पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर महेश शर्मा ने सार्वजनिक की थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 25 अन्य फाइलों को संस्कृति सचिव ने जारी कर दिया। माना जा रहा है कि इन फाइलों के जारी होने से लोगों को इनको देखने की मंशा पूरी होगी। इन फाइलों के सार्वजनिक होने से नेताजी को लेकर शोध करने की मंशा रखने वालों को मदद मिलेगी। गौरतलब है कि 1997 में राष्ट्रीय अभिलेखागार को आजाद हिंद फौज से जुड़ी 990 सार्वजनिक फाइलें रक्षा मंत्रालय से मिली थी। 2012 में खोसला आयोग ने संबंधित 271 फाइलें और न्यायमूर्ति मुखर्जी जांच आयोग से जुड़ी 759 फाइलें गृह मंत्रालय से मिली थी।
विज्ञापन