फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt plans to make Govt hospitals cashless

अब सरकारी अस्पतालों को कैशलेस करने की तैयारी में सरकार

Sun, 11 Dec 2016 01:43 AM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
पवन कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Govt plans to make Govt hospitals cashless
कैशलेस - फोटो : social media

देश भर में एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट बंद होने के बाद कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं और छूट भी दी जा रही है। इसी क्रम में अब केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अस्पतालों को भी कैशलेस करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को पत्र लिखा जा रहा है और फोन पर भी बात की जा रही है। निर्देश दिया जा रहा है कि अस्पताल में यदि मरीज ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं तो उन्हें मना न किया जाए और इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट की सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नोटबंदी के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से केन्द्र सरकार के अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई मरीज इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट करना चाहता है तो उसके लिए सारी सुविधा अस्पताल में उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


किसी मरीज को इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन से मना नहीं किया जा सकता। डेबिट और क्रेडिट कार्ड के अलावा मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ई-वॉलेट्स के अलावा चेक और ड्राफ्ट से यदि मरीज पेमेंट करना चाहता है तो उसे अस्पताल इनकार नहीं कर सकता। स्वास्थ्य मंत्रालय ने केन्द्र सरकार के अस्पतालों से स्पष्ट कहा है कि जितनी जल्दी हो इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट करने की सारी सुविधा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है कि सरकारी अस्पतालों में जितना संभव हो इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट हो इसकी व्यवस्था करें। मंत्रालय के अधिकारी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से इस संबंध में फोन पर भी बातचीत कर जरुरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इंस्टॉलेशन और बैंक से बातचीत कर व्यवस्था करने के लिए कहा है। हालांकि अभी 15 दिसंबर तक सभी सरकारी अस्पतालों में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट स्वीकार किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed