फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt panel recommends permission for phase 3 trial of Sputnik Light vaccine as booster dose

कोरोना वैक्सीन: स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति की सिफारिश, बूस्टर डोज का करेगी काम 

Sat, 05 Mar 2022 07:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 05 Mar 2022 07:49 PM IST
सार

डीसीजीआई ने 4 फरवरी को भारत में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के लिए कुछ नियामक प्रावधानों के अधीन आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
Govt panel recommends permission for phase 3 trial of Sputnik Light vaccine as booster dose
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने बूस्टर खुराक के रूप में एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल के संचालन की अनुमति देने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।  सिफारिशों को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


डीसीजीआई ने शर्तों के तहत दी थी अनुमति 
डीसीजीआई ने 4 फरवरी को भारत में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के लिए कुछ नियामक प्रावधानों के अधीन आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी थी। हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने बूस्टर खुराक के रूप में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के चरण -3 परीक्षण के संचालन के लिए डीसीजीआई के सामने अपना प्रस्ताव रखा था। स्पुतनिक लाइट, स्पुतनिक वी के कंपोनेंट-1 के समान है।
विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि सीडीएससीओ (CDSCO) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद शुक्रवार को आवेदन की समीक्षा की और स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के साथ परीक्षण शुरू करने की शर्त के साथ चरण -3 नैदानिक परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की। इसके लिए फर्म को कुछ नियामक प्रावधानों के अधीन देश में आपातकालीन उपयोग की अनुमति पहले ही दी गई है। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन अर्जेंटीना और रूस सहित 29 देशों में स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण
देश में अब तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। इन्हें कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को बताया कि युवा भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए उन्होंने किशोरों को बधाई भी दी।


15 से 18 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत तीन जनवरी को हुई थी। अब तक 5.52 करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। इस आयुवर्ग में टीकाकरण के लिए पात्र किशोरों की संख्या लगभग साढ़े सात करोड़ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed