कोरोना वैक्सीन: कोविशील्ड व कोवाक्सिन का पर्याप्त स्टॉक, सरकार ने दी व्यावसायिक निर्यात की इजाजत
हर माह कितनी वैक्सीन का निर्यात होगा, यह कोटा सरकार तय करेगी, ताकि देश में किल्लत न हो। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रोधी वैक्सीन के भरपूर स्टॉक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रोधी वैक्सीन के भरपूर स्टॉक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। हालांकि हर माह कितनी वैक्सीन का निर्यात होगा, यह कोटा सरकार तय करेगी, ताकि देश में किल्लत न हो।
भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स अभियान के तहत कोविड रोधी वैक्सीन के निर्यात की इजाजत दी है। सीरम इंस्टीट्यूट को नेपाल, ताजिकिस्तान, बांग्लादेश व मोजाम्बिक को 50 लाख कोविशील्ड की खुराक के निर्यात ही अनुमति दी थी। नेपाल व ताजिकिस्तान को कोविशील्ड की खेप इसी सप्ताह मिल जाएगी।
राज्यों के पास 22 करोड़ वैक्सीन का स्टॉक
सरकारी सूत्रों ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास 22.72 करोड़ वैक्सीन खुराक उपलब्ध हैं। वैक्सीन उत्पादन बढ़ रहा और इससे आपूर्ति सरप्लस हो जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड व कोवाक्सिन के व्यावसायिक निर्यात की इजाजत दी गई है।
दिसंबर में 31 करोड़ डोज मिलेंगे
सरकार को दिसंबर में सीरम व भारत बॉयोटेक से कोविशील्ड व कोवाक्सिन के करीब 31 करोड़ डोज मिलने की उम्मीद है। वहीं जॉयडस कैडिला भी अपनी तीन खुराक वाली वैक्सीन जॉयकोव-डी के दो करोड़ टीके उस वक्त तक सरकार को सप्लाई कर देगी।