{"_id":"5b8a3f1642c792465943100b","slug":"govt-made-multilateral-strategy-to-solve-undernutrition-problems-in-women-and-children-said-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी: बच्चों और महिलाओं में 2020 तक अल्पपोषण की समस्या खत्म कर देगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी: बच्चों और महिलाओं में 2020 तक अल्पपोषण की समस्या खत्म कर देगी सरकार
कोलकाता, भाषा
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने 2020 तक बच्चों और महिलाओं में अल्पपोषण और खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए बहुक्षेत्रीय रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जुलाई 2017 से ही 'राज्य पोषण मिशन' शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, 'राष्ट्रीय पोषण मिशन आज से शुरू हो गया है। बंगाल में महिलाओं एवं बच्चों में 2020 तक लक्ष्यबद्ध तरीके से अल्पपोषण और एनीमिया को कम करने के लिए बहुक्षेत्रीय रणनीति के तहत राज्य पोषण मिशन ने जुलाई 2017 से ही काम करना शुरू कर दिया है।'
विज्ञापन
#NationalNutritionWeek begins today. In Bangla, State Nutrition Mission as a multi-sectoral strategy to reduce undernutrition and anaemia amongst women and children in a targeted manner by 2020, has started functioning from July 2017
विज्ञापन विज्ञापन— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 1, 2018
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल एक सितंबर से सात सितंबर तक मनाया जाता है जिसका लक्ष्य सेहत में पोषण के महत्त्व पर जागरुकता फैलाना होता है। जो विकास, उत्पादकता, आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय विकास पर भी असर डालता है।