{"_id":"63ff12919f4227d29e02054c","slug":"govt-has-suspended-the-fcra-licence-of-centre-for-policy-research-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Centre For Policy Research: केंद्र ने सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च का एफसीआरए लाइसेंस किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Centre For Policy Research: केंद्र ने सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च का एफसीआरए लाइसेंस किया निलंबित
Wed, 01 Mar 2023 02:23 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:23 PM IST
सार
केंद्र ने पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक 'सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च' (सीपीआर) के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Centre for Policy Research
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र ने पब्लिक पॉलिसी थिंक टैंक 'सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च' (सीपीआर) के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा थिंक टैंक का एफसीआरए लाइसेंस पिछले हफ्ते निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि प्रथम दृष्टया इस तरह की फंडिंग के मानदंडों के उल्लंघन के बारे में इनपुट दिया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले ऑक्सफैम का लाइसेंस जनवरी, 2022 में वापस लिया गया था, जिसके बाद एनजीओ ने गृहमंत्रालय मेंम इसे लेकर एक रिव्यू पिटीशन दाखिल की थी।
सीपीआर की गिनती देश के माने-जाने थिंक टैंक्सक में होती है। सीपीआर की कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी अय्यर हैं। यामिनी कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री मणिशंकर अय्यर की बेटी हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बीते साल सितंबर माह में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च और ऑक्सफैम के दफ्तरों पर छापेमारी की थी। विभाग ने छापेमारी एफसीआरए के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर की थी। आयकर विभाग ने एफसीआरए के माध्यम से प्राप्त धन की रसीद के साथ-साथ इन संगठनों के बही-खातों की जांच की थी।
विभाग ने इसके अलावा बेंगलुरु स्थित इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्पिरिटेड मीडिया फाउंडेशन (आईपीएसएमएफ), जो कई मीडिया आउटलेट्स को भी वित्तीय सहायता प्रदान करता है, के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।