फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt drops COVID testing uploading Air Suvidha form for international arrivals China Japan 4 other Updates

Corona Update: चीन समेत छह देशों से भारत आने वालों यात्रियों के लिए नियमों में छूट, अब नहीं करना होगा यह काम

Fri, 10 Feb 2023 01:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 10 Feb 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
Govt drops COVID testing uploading Air Suvidha form for international arrivals China Japan 4 other Updates
Airport - फोटो : सोशल मीडिया

भारत सरकार ने कोरोना की वजह से छह देशों के लिए अनिवार्य किए गए नियमों में राहत दे दी है। अब इन देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना की जांच रिपोर्ट और 'एयर सुविधा' फॉर्म को अपलोड करने के नियम से राहत दे दी है। जिन छह देशों से आने वाले या इन देशों से होकर आने वाले यात्रियों को सहूलियत दी गई है, उनमें चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड और जापान शामिल हैं।

विज्ञापन




हालांकि, दो फीसदी यात्रियों की होने की वाली रेंडम टेस्टिंग जारी रहेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित गाइडलाइन के बारे में अवगत कराया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि भारत ने थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और चीन से आने वाले यात्रियों को गिरते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार ने यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरने और कोविड रिपोर्ट अपलोड करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यह छूट सोमवार यानी 13 फरवरी से लागू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, थाईलैंड, सिंगापुर, जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और चीन में बीते दिनों कोरोना के मामले बढ़ने के बाद सरकार ने एयर सुविधा फॉर्म को अनिवार्य कर दिया था। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि पिछले चार सप्ताह में देखा गया है कि इन देशों में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी दिशानिर्देशों को अपडेट कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed