फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt cautions against fake calls impersonating as telecom dept officials for financial frauds

Fake Call: दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वालों से रहें सावधान, सरकार ने धोखाधड़ी से बचाने के लिए किया आगाह

Sat, 30 Mar 2024 05:33 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Mar 2024 05:33 AM IST
सार

बयान में कहा गया है कि लोगों को ऐसी धमकी भी दी जा रही है कि किसी अवैध गतिविधि के लिए उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Govt cautions against fake calls impersonating as telecom dept officials for financial frauds
फेक कॉल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरकार ने लोगों को दूरसंचार विभाग (डॉट) का नाम लेकर मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वालों से आगाह किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि खुद को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताकर कॉल करने वाले और कनेक्शन काटने की धमकी देने वाले फर्जी हैं। उनका मकसद लोगों की निजी जानकारी चुराना और वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देना है। विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों से आने वाली व्हॉट्सएप कॉल को लेकर भी सावधान किया।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि लोगों को ऐसी धमकी भी दी जा रही है कि किसी अवैध गतिविधि के लिए उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग किया जा रहा है। साइबर अपराधी ऐसी कॉल के जरिये साइबर अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। विभाग ने कहा, वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए लोग सतर्क रहें।
विज्ञापन


संचार साथी पोर्टल पर करें शिकायत
दूरसंचार विभाग ने लोगों को संचार साथी पोर्टल (www.sancharsaathi.gov.in) की चक्षु-रिपोर्ट संदिग्ध धोखाधड़ी संचार सुविधा पर ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेशों की रिपोर्ट करने की सलाह दी है। सक्रियता के साथ इसकी रिपोर्ट करने से विभाग को साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत कनेक्शन की कर सकते हैं रिपोर्ट
संचार साथी पोर्टल की ‘नो योर मोबाइल कनेक्शंस’ सुविधा पर लोग अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शन की जांच कर सकते हैं। साथ ही, ऐसे किसी भी मोबाइल कनेक्शन की रिपोर्ट कर सकते हैं, जो उन्होंने नहीं लिया है या जिसकी उन्हें जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed