फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt calls all-party meeting ahead of Monsoon Session of Parliament

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कल होगी सीसीईए और केंद्रीय मंत्रिमंडल के बीच वार्ता

Tue, 12 Jul 2022 04:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 04:40 PM IST
सार

संसद का मानसून सत्र आगामी 18 जुलाई से प्रारंभ होगा। संसद का मानसून सत्र सुचारू रुप से चले, इसके लिए सभी दलों के नेताओं से चर्चा करने के लिए सरकार ने 17 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 17 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी दलों के नेताओं के साथ ये बैठक होगी।

विज्ञापन
Govt calls all-party meeting ahead of Monsoon Session of Parliament
मानसून सत्र - फोटो : pti

विस्तार

संसद का मानसून सत्र आगामी 18 जुलाई से प्रारंभ होगा। संसद का मानसून सत्र सुचारू रुप से चले, इसके लिए सभी दलों के नेताओं से चर्चा करने के लिए सरकार ने 17 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 17 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी दलों के नेताओं के साथ ये बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही, आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) और केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक कल यानी 13 जुलाई को होने वाली है।

विज्ञापन


संसद के मानसून सत्र के लिए तारीखों का एलान हो चुका है। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। यह अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। वहीं, राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी 18 जुलाई को ही है। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति विभिन्न सत्रों के लिए तारीखों की सिफारिश करती है।लोकसभा सचिवालय ने मानसून सत्र को लेकर जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


इस बार मानसून सत्र में सरकार कई विधेयकों को पेश कर सकती है। वहीं, विपक्षी दल सरकार को महंगाई, ईडी, बेरोजगारी के अलावा कई मुद्दों पर घेर सकते हैं। महाराष्ट्र में हुए सत्ता परिवर्तन का मुद्दा भी सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed