फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt asks airlines to maintain reasonable airfares for Prayagraj flights; IndiGo cuts prices 30-50pc

Maha Kumbh: सरकार का आग्रह- प्रयागराज की उड़ानों का उचित किराया रखें एयरलाइन; इंडिगो ने 30 से 50% घटाया किराया

Wed, 29 Jan 2025 10:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Jan 2025 10:28 PM IST
सार

Maha Kumbh: महा कुंभ के कारण प्रयागराज जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ा था, जिस पर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइनों से उचित किराया बनाए रखने की अपील की। इसके बाद, इंडिगो ने किराए में 30-50% की कमी की और एयर इंडिया ने अपनी सेवाएं बढ़ाईं।

विज्ञापन
Govt asks airlines to maintain reasonable airfares for Prayagraj flights; IndiGo cuts prices 30-50pc
flight - फोटो : istock

विस्तार

महा कुंभ के कारण प्रयागराज जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ा हुआ है। इस बीच, विमानन मंत्रालय ने बुधवार को एयरलाइनों से अनुरोध किया कि वे उचित किराया बनाए रखें। इसके बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए को 30 से 50 फीसदी तक कम किया है। 

विज्ञापन


इंडिगो ने यह कदम तब उठाया, जब उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रयागराज की उड़ानों का किराया बहुत ज्यादा है। उन्होंने विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से किराया घटाने के लिए कदम उठाने की आग्रह किया। महा कुंभ के कारण यात्रियों की बढ़ी मांग को देखते हुए हवाई किराए में भारी वृद्धि हुई थी और विमानन मंत्रालय ने एयरलाइनों से किराया कम करने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


आज विमानन मंत्री राम मोहन नायडू और अन्य अधिकारियों ने एयरलाइनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और प्रयागराज की उड़ानों के किराए पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि महा कुंभ के दौरान उचित किराया बना रहे। इसके बाद इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराए में 30 से 50 फीसदी की कमी की। उदहारण के लिए, पहले दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली उड़ान का किराया 21,000 रुपये तक था। लेकिन अब यह 13,500 से थोड़ा ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एयर इंडिया ने भी अपनी सेवाएं बढ़ाईं हैं। उसने अब मुंबई से प्रयागराज के लिए विशेष उड़ान शुरू की है और दिल्ली से भी दूसरी उड़ान एक फरवरी से शुरू हो रही है, जिससे यात्रा करना और भी आसान हो जाएगा। सरकार ने कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और यह शहर अब 26 अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। महा कुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 जनवरी को इसका समापन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed