{"_id":"583525934f1c1b234113b949","slug":"govt-allowed-cooperative-bank-to-currency-exchange","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: सरकार ने दी और राहत, कई चार्ज भी खत्म किए ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी: सरकार ने दी और राहत, कई चार्ज भी खत्म किए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण इलाकों में नोटबंदी के बाद नकदी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। सरकार की ओर से प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने घोषणा की कि अब सहकारी बैंकों को भी नकदी बदलने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए सहकारी बैंकों को और कैश दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सहकारी बैंकों को 21 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे जिससे किसानों को नकदी बांट सकें। दास ने कहा इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा जिन्हें अपनी फसलों को बोने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
जानिए, शक्तिकांत दास ने क्या की नई घोषणाएं
shaktikant das
- फोटो : ANI
- 31 दिसंबर तक डेबिट कार्ड और डिजिटल ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा
- नाबार्ड के जरिए किसानों के लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी
- जिला सहकारी बैंकों को मिलेंगे 21 हजार करोड़ रुपये
- पेटीएम जैसे ईवालेट में 20 हजार रुपये तक जमा होंगे, अभी तक जमा होते थे अधिकतम दस हजार
- फोन से ट्रांजेक्शन पर सर्विस चार्ज नहीं लगेगा
- Rupay कार्ड पर स्विचिंग चार्ज खत्म कर दिया गया है
- फसल लोन के लिए किसानों को कैश मुहैया कराया जाएगा
- 82 हजार एटीएम से निकल रहे हैं नए नोट
- 24 नवंबर के बाद कुछ जगहों पर पुराने नोट चलने के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है
- सरकार ने UPI नाम से एक ऐप लांच करने की भी घोषणा की है जिसके द्वारा आसानी से पैसे मंगाए या भेजे जा सकते हैं