फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor Mridula Sinha appoints Parrikar as Chief Minister

परिकर को गोवा के सीएम की कमान, अाज लेंगे शपथ

Tue, 14 Mar 2017 05:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 14 Mar 2017 05:59 AM IST
विज्ञापन
Governor Mridula Sinha appoints Parrikar as Chief Minister
मनोहर परिकर - फोटो : file photo

गोवा में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रविवार देर रात राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मनोहर परिकर को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। उन्हें शपथ लेने के बाद 15 दिन में बहुमत साबित करने के लिए कहा गया है। इस तरह भाजपा गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस के मुंह से जीत छीनने में कामयाब हो गई है। मनोहर परिकर मंगलवार शाम को गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपद लेंगे। परिकर ने कहा कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी शामिल होंगे।

विज्ञापन


इससे पहले भाजपा ने रक्षा मंत्री मनोहर परिकर को मुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव के सहारे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा फारवर्ड पार्टी सहित कुछ निर्दलीय विधायकों को साध लिया। अचानक हुए घटनाक्रम में पार्टी ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए रक्षा मंत्री परिकर के अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। 
विज्ञापन


रविवार को दिन में परिकर ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी, दो निर्दलीय और एक एनसीपी विधायक के समर्थन वाले पत्र के साथ राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ एक साझा प्रेस वार्ता में परिकर ने कहा, ‘भाजपा के जादुई आंकड़े से पीछे रह जाने के बावजूद नए गठबंधन के सहयोगियों की मदद से भाजपा ने बहुमत के लिए जरूरी 21 विधायकों का आंकड़ा हासिल कर लिया है। मैं वादा करता हूं कि हम राज्य में स्थायी सरकार देंगे, जो उसके विकास के लिए काम करेगी।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

गडकरी एमजीपी-जीएफपी सहित कुछ निर्दलीय विधायकों को साधने में सफल रहे

Governor Mridula Sinha appoints Parrikar as Chief Minister
नितिन गडकरी - फोटो : file photo

इसके कुछ समय बाद ही गोवा की राज्यपाल ने परिकर को गोवा का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। परिकर ने कहा, ‘राज्यपाल ने 15 दिन में बहुमत साबित करने के लिए कहा है।’ गौरतलब है कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा को 13, कांग्रेस को 18 सीटें हासिल हुई थी। एमजीपी और जीएफपी को तीन-तीन सीटें हासिल हुई थीं। इसके अलावा एनसीपी को एक व दो निर्दलीय को सफलता हाथ लगी थी। अब भाजपा गठबंधन का आंकड़ा 22 पहुंच सकता है।

इससे पहले, शनिवार को अचानक गोवा के मोर्चे पर भेजे गए गडकरी एमजीपी-जीएफपी सहित कुछ निर्दलीय विधायकों को साधने में सफल रहे। इनमें से ज्यादातर की शर्त परिकर को मुख्यमंत्री बनाने की थी जिसे गडकरी ने पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व से बात करने के बाद स्वीकार कर लिया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी का परिकर के नाम पर संकेत सकारात्मक था, जबकि एनसीपी विधायक की कुछ शर्तें है जिसे पार्टी ने पूरा करने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed