फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor Jagdish Mukhi says, Assam government plans to introduce cow protection bill in next assembly session

असम : अगले विधानसभा सत्र में 'गोवध रोधी विधेयक' पेश कर सकती है राज्य सरकार, हंगामे के आसार

Sat, 22 May 2021 05:34 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 May 2021 05:34 PM IST
सार

इस कानून के तहत गोहत्या, तस्करी, अवैध परिवहन, गायों पर अत्याचार करने वालों पर कड़ी सजा हो सकती है।

विज्ञापन
Governor Jagdish Mukhi says, Assam government plans to introduce cow protection bill in next assembly session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

असम में एक बार फिर से 'गोवध रोधी विधेयक' को लेकर चर्चा गरम है। राज्यपाल जगदीश मुखी ने शनिवार को बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले विधानसभा सत्र में 'गो संरक्षण विधेयक' पेश कर सकती है। वहीं सूत्रों के अनुसार इसे लेकर सदन में भारी हंगामा होने के आसार भी हैं।  

विज्ञापन


प्रदेश के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शनिवार को कहा कि गाय का परिवहन राज्य के बाहर किए जाने पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार की अगले विधानसभा सत्र में गौ संरक्षण विधेयक पेश करने की योजना है। मुखी ने 15वीं असम विधानसभा के पहले सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि लोग गाय को पवित्र मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मेरी सरकार अगले विधानसभा सत्र में गो संरक्षण विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। प्रस्तावित विधेयक में मवेशी के राज्य के बाहर परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की परिकल्पना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सरकार मवेशी की सुरक्षा को लेकर उनके प्रति हिंसात्मक कृत्य को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाएगी और असम के बाहर परिवहन करते पाए जाने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करेगी। उन्होंने कहा कि एक बार (विधेयक) पारित होने के बाद, असम उन राज्यों में शामिल हो जाएगा जिन्होंने इस तरह के विधेयक पारित किए हैं। मुखी ने यह भी कहा कि गाय लोगों का पोषण करती है क्योंकि यह उन्हें 'जीवनदायी दूध' देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed