{"_id":"5e627cc98ebc3ec5723dd00d","slug":"governor-jagdeep-dhankhar-met-home-minister-amit-shah-expressed-serious-concern-over-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह से मिले राज्यपाल धनखड़, बंगाल में शासन तंत्र पर गंभीर चिंता जताई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृहमंत्री अमित शाह से मिले राज्यपाल धनखड़, बंगाल में शासन तंत्र पर गंभीर चिंता जताई
Fri, 06 Mar 2020 10:09 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें राज्य में शासन प्रणाली पर गंभीर चिंता से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि धनखड़ ने संसद परिसर स्थित गृहमंत्री के कार्यालय में मुलाकात की। राज्यपाल की पहल पर दोनों की बैठक हुई।
विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar after meeting Union Home Minister Amit Shah in Delhi: I apprised the Home Minister of various serious issues regarding governance. I told him that concrete steps need to be taken to strengthen democratic values in the state. pic.twitter.com/QqFB3Xvi7U
— ANI (@ANI) March 6, 2020
विज्ञापन
सात माह पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने धनखड़ ने कहा, मैंने बैठक के लिए समय मांगा था। पिछले सात महीने से मैं वहां की जमीनी हालत शासन तंत्र के गंभीर मसले पर गृहमंत्री से चर्चा की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि इसके अलावा कई अन्य मसले पर भी शाह से बात हुई।
विज्ञापन
राज्यपाल बनने के बाद गृहमंत्री से धनखड़ की पहली मुलाकात थी। उल्लेखनीय है कि इसी हफ्ते अमित शाह ने कोलकाता का दौरा किया था। एक रैली के दौरान गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर दुख जताया था। मालूम हो कि राज्यपाल ने जब से कार्यभार संभाला है, तब से अमूमन राज्यपाल और ममता सरकार के बीच रिश्ते में कड़वाहट है।
Governor Jagdeep Dhankhar met Home Minister Amit Shah, expressed serious concern over governance in Bengal