फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor CV Anand Bose asks for report from Mamata Banerjee on North Minajpur incident

West Bengal: ‘बंगाल की सड़कों पर रक्तपात’, कूच बिहार की घटना पर भड़के राज्यपाल; कहा- इसे रोकना होगा

Mon, 01 Jul 2024 11:10 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 01 Jul 2024 11:10 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि बंगाल की सड़कों पर खून-खराबा हो रहा है। उन्होंने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में युगल की पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Governor CV Anand Bose asks for report from Mamata Banerjee on North Minajpur incident
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में 'अवैध संबंध' के आरोपी युगल की पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल इस घटना से स्तब्ध हैं और उन्होंने इसे बर्बर बताया है। अधिकारी ने कहा ‘राज्यपाल ने घटना की निंदा की है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तत्काल एक रिपोर्ट मांगी है।’ आपको बता दें कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों के बीच आक्रोश फैल गया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को एक मामला दर्ज किया। जिस व्यक्ति द्वारा युगल को पीटा गया है, उसका नाम ताजमुल बताया गया है। दावा किया गया है कि ताजमुल स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

बंगाल की सड़कों पर रक्तपात- राज्यपाल 
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा,'कूच बिहार में घृणित और चौंकाने वाली भयानक हिंसा का नजारा देखने को मिला है। बंगाल की सड़कों पर खून-खराबा हो रहा है। बंगाल के गांवों में मौत का नाच देखने को मिल रहा है। भारत के संविधान और देश के कानून के अनुसार इस मामले में कार्रवाई होगी। सभी जिम्मेदार लोगों को इसका जवाब देना। इस जंगलराज को रोकना होगा।'

विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने घटना पर लिया स्वत: संज्ञान
उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम भेजने का फैसला लिया गया है। उत्तर दिनाजपुर के इस मामले में NHRC ने कहा कि दिनदहाड़े युगल को बेरहमी से पीटे जाने की घटना से ऐसा लगता है कि राज्य के संबंधित अधिकारियों ने पिछले कुछ समय में हुई ऐसी ही जघन्य घटनाओं से सबक नहीं सीखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में एक आदमी एक महिला को बार-बार लाठियों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं भीड़ चुपचाप खड़ी देखती रही। महिला दर्द से चिल्लाती है, लेकिन वह शख्स रुकता नहीं है और हमला करना जारी रखता है। फिर वह एक आदमी की ओर मुड़ता है और उसे भी मारना शुरू कर देता है। भीड़ के अधिकांश सदस्य हमले को रोकने की कोशिश करने के बजाय हमलावर की मदद करते नजर आ रहे हैं। एक समय पर पुरुष महिला को उसके बालों से पकड़ता है और उसे लात मारता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed