फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government writes CJI Lalit to name successor

New CJI : प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित अगले माह होंगे रिटायर, उत्तराधिकारी नामित करने के लिए केंद्र ने लिखा पत्र

Fri, 07 Oct 2022 10:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 07 Oct 2022 10:13 AM IST
सार

Justice Chandrachud would be new CJI : सीजेआई ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। वे मात्र 74 दिन इस पर पद रहेंगे। वर्तमान में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें नए सीजेआई के रूप में नामित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Central Government writes CJI Lalit to name successor
CJI UU Lalit - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने देश के प्रधान न्यायाधीश (CJI) यू यू ललित को पत्र लिखकर उनसे अपना उत्तराधिकारी नामित करने का आग्रह किया है। जस्टिस ललित 27 अगस्त को सीजेआई नियुक्त किए गए थे।

विज्ञापन


बता दें, सीजेआई ललित का कार्यकाल 8 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। वे मात्र 74 दिन इस पर पद रहेंगे। नए सीजेआई की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए केंद्र ने सीजेआई ललित को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


जस्टिस ललित 26 अगस्त 2022 को सीजेआई एनवी रमण का कार्यकाल पूरा होने के बाद देश के 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल मात्र ढाई माह का है, जबकि उनके पूर्व सीजेआई का औसत कार्यकाल 1.5 साल का रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सीजेआई ललित को यह पत्र आज सुबह भेजा। सीजेआई के चयन की तय प्रक्रिया के अनुसार कानून मंत्री नए प्रधान न्यायाधीश को नामित करने के लिए वर्तमान सीजेआई को पत्र लिखते हैं। 




चंद्रचूड होंगे नए सीजेआई? 
सीजेआई के पद पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश का चयन किया जाता है। वर्तमान में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड सबसे वरिष्ठ हैं, इसलिए उन्हें नए सीजेआई के रूप में नामित किया जा सकता है। परंपरागत रूप से सीजेआई उनके बाद सबसे वरिष्ठ जज को अपना उत्तराधिकारी नामित करते हैं। स्थापित परंपराओं के अनुसार जस्टिस चंद्रचूड देश के 50 वें सीजेआई होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed