{"_id":"595c744d4f1c1b98188b48bc","slug":"government-will-plans-to-link-ips-officers-promotions-to-their-physical-fitness","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के लिए फिट होना होगा जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के लिए फिट होना होगा जरूरी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार जल्द ही पुलिस महकमे में प्रमोशन का नया कानून ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के लिए शारीरिक फिटनेस को अनिवार्य कर सकती है। सरकार ने पहले ही केंद्रीय पैरामिलिट्री के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए 'शेप 1' फिटनेस को अनिवार्य कर दिया है। प्रमोशन के लिए अधिकारियों का शारीरिक क्षमता, कान, आंख के साथ-साथ दिमागी तौर पर भी स्वस्थ्य होना जरूरी है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार का यह आदेश सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश को भेज दिया गया है। इस सर्कुलेट में 3 जुलाई तक राज्यों से उनकी राय मांगी गई थी, हालांकि अभी किसी राज्य ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
सर्कुलेट में कहा गया कि गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के लिए शारीरिक फिटनेश को आवश्यक बताया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक सभी आईपीएस अधिकारियों को किसी सरकारी अस्पताल में शारीरिक फिटनेस टेस्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन