{"_id":"5a5bb9764f1c1ba2268b46a1","slug":"government-will-auction-the-enemy-property-of-one-lakh-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार नीलाम करेगी एक लाख करोड़ की शत्रु संपत्ति ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार नीलाम करेगी एक लाख करोड़ की शत्रु संपत्ति
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
नीलामी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली 9400 शत्रु संपत्तियों की नीलाम की योजना बना रही है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन संपत्तियों की पहचान भी शुरू कर दी गई है। यह वह संपत्तियां हैं, जिन्हें पाकिस्तान और चीन के नागरिक यहां छोड़ गए हैं। इस नीलामी के लिए सरकार ने 49 साल पुराने शत्रु संपत्ति अधिनियम में संशोधन किया है।
इस कानून में प्रावधान है कि बंटवारे और उसके बाद चीन और पाकिस्तान गए लोगों के उत्तराधिकारी भारत में मौजूद अपनी संपत्ति पर दावा नहीं कर पाएंगे। हाल में हुई बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सूचित किया गया कि 6289 शत्रु संपत्ति का सर्वे पूरा हो चुका है। संरक्षकों के कब्जे वाली 2991 संपत्तियों का सर्वे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, एक लाख करोड़ की इन संपत्तियों की नीलामी से सरकार के खजाने में बड़ी रकम जमा हो जाएगी। उधर, पाकिस्तान में मौजूद भारतीयों की ऐसी ही संपत्तियां पहले ही नीलाम हो चुकी हैं।
पढ़ें- गोवा में 263 शत्रु संपतियों को कब्जे में लेगी सरकार
विज्ञापन
सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में संपत्ति
राज्य सरकारों ने शत्रु संपत्तियों की पहचान और मूल्य निर्धारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। पाया गया कि पाकिस्तानी नागरिकों की ओर से छोड़ी गई 9280 संपत्तियों में से सबसे ज्यादा 4991 उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। जबकि 2735 पश्चिम बंगाल और 487 दिल्ली में स्थित हैं। चीन के नागरिकों की ओर से छोड़ी गई 126 संपत्तियों में से 57 मेघालय में हैं और 29 पश्चिम बंगाल में।