{"_id":"59ab06e24f1c1bf0278b4e9f","slug":"government-warns-people-on-spread-of-locky-ransomware","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! ‘लॉकी रैनसमवेयर’ पर सरकार ने जारी की चेतावनी, कंप्यूटर को करता है लॉक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सावधान! ‘लॉकी रैनसमवेयर’ पर सरकार ने जारी की चेतावनी, कंप्यूटर को करता है लॉक
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने तेजी से फैल रहे एक नए कंप्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर’ को लेकर चेतावनी जारी की है। ये रैनसमवेयर कंप्यूटर को लॉक कर देता है। इसे खोलने के लिए फिरौती की मांग की जाती है। सरकार के अनुसार, लॉकी रैनसमवेयर को फैलाने के मकसद से करीब 23 मिलियन मैसेज भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
हैकिंग, जालसाजी रोकने वाली और सुरक्षा मजबूत करने वाली नोडल एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने ये महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘इंडियनसीईआरटी की ओर से लॉकी रैनसमवेयर स्पैम को लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है।’
विज्ञापन
पढ़ें- रैनसमवेयर का हीरो मार्कस हचिंस गिरफ्तार, साइबर हमलों के बनाता था सॉफ्टवेयर
विज्ञापन
इस वायरस की चपेट में आए कंप्यूटर के लॉक हो जाने पर आधे बिटक्वाइन की फिरौती मांगी जा रही है। यह करीब 1.5 लाख रुपये बैठती है। साइबर स्वच्छता केंद्र द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि ये रैनसमवेयर ई-मेल में अटैचमेंट के रूप में भेजा जा रहा है। इससे पहले, मई में देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने बेहद शक्तिशाली और दुनिया भर में फिरौती के लिए हमला करने वाले रैनसमवेयर वायरस ‘वानाक्राई’ के खिलाफ इंटरनेट यूजर्स को अलर्ट किया था।