फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government wants to nurture privacy in people lives: Congress

सरकार लोगों के जीवन में निजता पर ताकझांक चाहती है: कांग्रेस 

Sat, 02 Jun 2018 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
Government wants to nurture privacy in people lives: Congress
अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस ने सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से निकाले गए टेंडर के हवाले से आरोप लगाया कि सरकार निजिता पर वार कर लोगों के जीवन में ताकझांक और नियंत्रण रखना चाहती है। कांग्रेस प्रवक्ता डा. अभिषेक मनु सिंघवी ने दस्तावेज सार्वजनिक कर बताया कि सरकार ने सोशल मीडिया कम्युनिटी हब के लिए कांट्रेक्टर को 42 करोड़ रुपए में एक साफ्टवेयर बनाकर देने का टेंडर निकाला है। जिसके माध्यम से फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, गूगल, प्ले स्टोर, फ्लिकर आदि 12 सोशल मीडिया प्लेटफार्म, ब्लॉग आदि के डेटा को सुना और निगरानी रखी जा सकेगी। उनका कहना है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प भी खुला है।  
विज्ञापन


सिंघवी का कहना है कि सरकार को निजिता पर सुप्रीम के हाल के फैसले की भी परवाह नहीं है। जनता के पैसे से जनता का निरीक्षण करना  सरकार का पहला उद्देश्य बन गया है। सरकार की ओर से जिस कमेटी ने टेंडर तैयार किया है उसमें ऐसा कोई प्रावधान नहीं रखा है कि आखिर लोगों की जानकारी और डेटा सुरक्षित कैसे रहेगा। जबकि हाल ही कैंब्रिज एनालिटिका, पीएनबी से जुड़ी जानकारियां लीक हुई है। टेंडर में डेटा संग्रह की बात भी कही गई है। आखिर सरकार को लोगों की निजी जानकारियों के संग्रह की क्या आवश्यकता है।  
विज्ञापन


सिंघवी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया है और हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है कि उसकी निजिता में दखल न हो। मानवाधिकार और आईटी एक्ट भी कहता है कि डेटा को लेकर कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। सरकार ने डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के लिए एक श्रीकृष्णा कमेटी का गठन किया है जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है ऐसे में उसका इंतजार क्यों नहीं किया जा रहा है। गंभीर और चिंताजनक विषय है सरकार यत्र-तत्र लोगों के घरों में घुसना चाहती है। उन्होंने बताया कि टेंडर के लिए 31 मई तक समय दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed