{"_id":"5ad1c31f4f1c1b9c098b4796","slug":"government-wants-to-know-what-you-watch-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकार जानना चाहती है- आप टीवी में क्या देखते हैं, सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाने का प्रस्ताव ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब सरकार जानना चाहती है- आप टीवी में क्या देखते हैं, सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाने का प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप टीवी देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि अब सरकार यह जानना चाहती है आप टीवी पर क्या देख रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय यह जानना चाहता है कि दर्शक टीवी पर क्या देख रहे हैं।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक,दर्शक क्या देख रहा है, यह जानने के लिए नए सेट-टॉप बॉक्स में चिप लगाने का प्रस्ताव लाया गया है और इस मॉनीटर पैटर्न का प्रस्ताव टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा गया है। अब TRAI की टिप्पणी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल मंत्रालय ने टीवी की व्यूअरशिप बताने वाली एजेंसी 'बार्क' की तरफ से दिये जाने वाले आंकड़ों पर चौकसी के तौर पर यह योजना बनाई है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि दूरदर्शन की व्यूअरशिप काफी कम है, सरकार का मानना है कि नए टूल के आने के बाद दूरदर्शन की व्यूअरशिप भी सुधरेगी।
विज्ञापन