{"_id":"5a78bc454f1c1b91268b88d5","slug":"government-urged-to-change-the-member-of-sit-constituted-on-sikh-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने सिख दंगों को लेकर गठित SIT के सदस्य में बदलाव करने का आग्रह किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने सिख दंगों को लेकर गठित SIT के सदस्य में बदलाव करने का आग्रह किया
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से सिख दंगों के मामले की निगरानी के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) में पूर्व महानिदेशक स्तर के अधिकारी नवनीत राजन वासन को शामिल करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि वह आईजी स्तर के अधिकारी राजदीप सिंह की जगह नवनीत वासन को शामिल करना चाहती हैं। वासन ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डवलपमेंट में महानिदेशक रह चुके हैं। गत 11 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 1984 के सिख दंगों से संबंधित 186 मामलों को फिर से जांच करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शिव नारायण ढींगरा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।
विज्ञापन
जस्टिस ढींगरा के अलावा हिमाचल प्रदेश कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अभिषेक दुलर और सेवानिवृत्त आईपीएस राजदीप सिंह एसआईटी में हैं। शीर्ष अदालत ने एसआईटी को दो महीने के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन