फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government took help of webinar to explain agricultural laws

कृषि कानूनों को समझाने के लिए सरकार ने अपनाई खास तकनीक, अब तक एक करोड़ किसानों ने लिया भाग

Sun, 13 Dec 2020 11:33 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Government took help of webinar to explain agricultural laws
किसान का आंदोलन - फोटो : पीटीआई

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 18वां दिन है। बढ़ती ठंड और घने कोहरे के बीच दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसानों के कुछ जत्थे दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने नए कानूनों को लेकर हमारे संगठनों से व्यापक चर्चा नहीं की और हमें धोखे में रखा। वहीं दूसरी तरफ कृषि मंत्रालय का कहना है कि जून 2020 से नवंबर 2020 तक बीच में हजारों वेबिनार हुए जिसमें एक करोड़ किसानों ने हिस्सा लिया है।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के एक अफसर ने अमर उजाला को बताया कि, किसानों को नए कानूनों के बारे में जानकारी देने के लिए कृषि मंत्रालय की एग्रिकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी की तरफ से हजारों वेबिनार आयोजित किए गए। अप्रैल में अध्यादेश लाने के बाद किसानों और उनके संगठनों से लंबी चर्चाएं हुईं। जून 2020 में 708 वेबिनार आयोजित हुए। इसमें 21 हजार से ज्यादा किसान जुड़े थे। जुलाई माह में 873 वेबिनार में 26 हजार किसान को जोड़ा गया था।
विज्ञापन


वहीं सितंबर माह में कानून पारित होने से पहले भी चार वेबिनार हुए थे। इसमें करीब 1 लाख किसानों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर माह में लगातार हुए हजारों वेबिनारों में करीब 90 लाख किसानों से इस मामले में चर्चाएं की गईं। जो भी चर्चाएं हुईं इसका पूरा फीडबैक कृषि मंत्री और मंत्रालय के वरिष्ठ अफसरों को भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री रोज मिल रहे एक दर्जन किसान संगठनों से
कृषि कानूनों के पारित होने के बाद से बवाल थमने का नहीं ले रहा है। लगातार कृषि मंत्रालय में बैठकों का दौर जारी है। वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी लगातार एक दर्जन किसान संगठनों के नेताओं से नए कानूनों को लेकर रोज चर्चाएं कर रहे हैं।तोमर के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी संगठनों से चर्चा कर उन्हें नए कानूनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।


इधर,भाजपा ने किसानों के इस विरोध प्रदर्शन का जवाब देने के लिए नए प्लान पर काम करना शुरु कर दिया है। भाजपा ने किसानों के बीच जाकर ही उन्हें नए कृषि बिल के बारें में जागरुक करने का प्लान बनाया है। भाजपा के नेता प्रेस कांफ्रेंस,चौपाल और जनसंपर्क आयोजित कर किसानों को इस बिल के बारें में समझाएंगे। पार्टी ने देश के हर जिले में ये कार्यक्रम तेजी से शुरु कर दिया है। पार्टी इसके लिए 700 से ज्यादा प्रेस कांफ्रेस, सैकड़ो वेबिनार और गांवों में चौपालों का आयोजन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed