{"_id":"605095848ebc3e76a253df5f","slug":"government-told-lok-sabha-it-has-no-info-on-whatsapp-chat-leak-on-removal-of-article-370-and-other-sensitive-subjects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का जवाब: अनुच्छेद 370 समाप्त करने पर व्हाट्सएप चैट लीक की जानकारी नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार का जवाब: अनुच्छेद 370 समाप्त करने पर व्हाट्सएप चैट लीक की जानकारी नहीं
Tue, 16 Mar 2021 04:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 16 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Parliament
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि केंद्र सरकार को अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने समेत अन्य गोपनीय और संवेदनशील विषयों से संबंधित व्हाट्सएप बातचीत (चैट) के लीक होने की कोई जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस द्वारा की गई टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट) घोटाले की जांच के दौरान अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने बालाकोट और एयर स्ट्राइक से संबंधित व्हाट्सएप चैट लीक होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने टीआरपी के दुरुपयोग के मामले में एक अदालत में अपने आरोपपत्र के तहत 500 पन्नों की कथित व्हाट्सएप चैट का ब्योरा जमा किया था। इसमें कथित रूप से बालाकोट एयर स्ट्राइक और अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के विषयों पर बातचीत थी। इसके बाद देश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था। इस संबंध में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, 'सरकार के संज्ञान में ऐसी कोई जानकारी नहीं है।'
विज्ञापन