{"_id":"5ba2def7867a557ec15a49d0","slug":"government-to-celebrate-second-anniversary-of-surgical-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल हमले की दूसरी वर्षगांठ मनाएगी सरकार : पीयूष गोयल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सर्जिकल हमले की दूसरी वर्षगांठ मनाएगी सरकार : पीयूष गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 20 Sep 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
Surgical Strike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार 29 सितंबर को ‘सर्जिकल हमले’ की दूसरी वर्षगांठ मनाएगी। रेलवे मंत्री ने कहा कि 2016 को हुए हमले ने दुनिया को दिखाया कि हम ‘‘सचमुच करने का इरादा’’ रखते हैं। इस दिन हमारे कमांडो आतंकवादियों के लॉन्च पैड को खत्म करने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में घुसे थे। उन्होंने प्रियदर्शिनी अवार्ड्स में कहा, ‘‘इस महीने की 29 तारीख को सर्जिकल हमले की दूसरी वर्षगांठ होगी और हम इस दिन का जश्न मनाएंगे।’’
बता दें कि इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भोपाल-होशंगाबाद संभाग दौरे के दौरान कहा कि मौजूदा विधायक व अन्य नेता हर भूतपूर्व सैनिक के घर जाकर मुलाकात करें। इसके साथ ही उन्हें सरकार के कामों की जानकारी भी दें। सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा की नजर में है। जिसका वह आगामी 2019 लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल कर सकती है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उन लोगों पर निशाना साधा जिनकी बयानबाजी के कारण पार्टी की छवि खराब हो रही है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश प्रवक्ताओं के अलावा कोई भी पार्टी को लेकर बयान न दे। पार्टी ने जिन लोगों को आधिकारिक रूप से बोलने के लिए नियुक्त किया है वही इस काम को करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने एक उदाहरण भी दिया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान मध्यप्रदेश के मीडिया वाले उनके पीछे भी लगे हुए थे लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया। उन्होंने साथ ही यह भी सलाह दी कि लोग टिकट को लेकर अभी से काफी कुछ बोल कह रहे हैं, हमें इस प्रकार के किसी भी विषय से अभी दूरी बनाकर रखनी हैं।
इसके साथ ही सुहास भगत ने सभी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर कमेंट करने से बचने की भी सलाह दी है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर कई प्रकार की मुहीम चल रही हैं जैसे- गुजरात में पाटीदार आंदोलन, सवर्णों से जुड़े आंदोलन आदी। भगत ने कहा कि इस प्रकार के आंदोलन से बचने और इन पर कमेंट करने से बचें।
भाजपा की इस बैठक के दौरान मंत्री गौरीशंकर शेजवार और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा भी उपस्थित थे। मंत्री रामपाल सिंह और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने देरी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।