{"_id":"59011a754f1c1b8b42c0c1f1","slug":"government-to-buy-nearly-250-bullet-mine-protected-vehicles-for-anti-naxal-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल रोधी अभियान को खरीदे जाएंगे 250 बुलेट और माइन प्रोटेक्टेड वाहन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नक्सल रोधी अभियान को खरीदे जाएंगे 250 बुलेट और माइन प्रोटेक्टेड वाहन
amarujala.com- Presented by: संदीप भ्ाट्ट
Updated Thu, 27 Apr 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सल रोधी अभियान में लगे सुरक्षा बलों के लिए सरकार ने लगभग 250 बुलेट और माइन प्रोटेक्टेड वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, गृह मंत्रालय ने वित्तीय अभाव में जवानों की मौत के आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक नक्सली हमले झेलने वाले बस्तर क्षेत्र में 45 हजार केंद्रीय अर्द्धसैनिक जवान और 20 हजार राज्य पुलिस बल लगाए गए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि वास्तव में इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि वित्तीय संसाधनों के अभाव में नक्सलियों के साथ लड़ाई में सीआरपीएफ जवानों की अमूल्य जानें गई हैं।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि सुरक्षा संबंधित व्यय योजना के लिए जहां 2011-12, 2012-13, 2013-14 में 575 करोड़ रुपये जारी किए गए थे वहीं वर्ष 2014-15, 20150-16, 2016-17 में 675 करोड़ रुपये जारी किए गए।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अर्द्धसैनिक बलों के पास 50 माइन प्रोटेक्टेड वाहन उपलब्ध हैं और ऑर्डनेंस फैक्टरीज बोर्ड से 30 माइन प्रोटेक्टेड वाहन के खरीदने की प्रक्रिया जारी है। वहीं उनके पास 42 बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध हैं जबकि 210 बुलेट प्रूफ वाहनों के खरीदने की प्रक्रिया जारी है।