फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government should find ways to get back Pak, China occupied Kashmir, says Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख बोले,  पाकिस्तान-चीन से अपना कश्मीर वापस लेने की कोशिश करे भारत

Mon, 22 Aug 2016 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Government should find ways to get back Pak, China occupied Kashmir, says Mohan Bhagwat
मोहन भागवत - फोटो : ब्यूरो/ आगरा
संघ प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि भारत को चीन और पाकिस्तान से अपना कश्मीर वापस लेने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार चीन और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लाने के रास्ते तलाश लेगी। संघ प्रमुख ने ये बातें आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन


संघ के मुखिया ने कहा कि कश्मीर में अलगाववादियों के पास वहां के जनमानस का समर्थन नहीं है। भागवत ने कहा, 'कश्मीर घाटी में आतंकियों का आतंक हावी है। राज्य और केंद्र सरकार को प्रभावी ढ़ंग से इसका सामना करना होगा।' भागवत ने कश्मीर को एक राष्ट्रीय समस्या बताते हुए कहा कि लोगों को इससे निपटने के लिए एकजुट होना होगा। 
विज्ञापन


 

यूपीए पर भागवत का निशाना

Government should find ways to get back Pak, China occupied Kashmir, says Mohan Bhagwat
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
भागवत ने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वाजपेयी की कश्मीर नीति को आगे बढ़ाया जाता, तो कश्मीर की समस्या सुलझ गई होती। भागवत ने कहा कि विकास की गति तेज करने और कश्मीरियों के घाव भरने की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा, 'वहां पाकिस्तान में रोज जो भी कुछ हो रहा है, वह कश्मीरी भाई अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे में यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वहां ऐसा माहौल बनाए जिससे कि कश्मीरी भारत से जुड़े रहना चाहें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed