फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government says, Opposition leaders doing misleading propaganda on monsoon session

मानसून सत्र पर भ्रामक प्रचार कर रहे विपक्षी नेता: सरकार

Fri, 04 Sep 2020 01:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 04 Sep 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Government says, Opposition leaders doing misleading propaganda on monsoon session
Parliament - फोटो : पीटीआई

संसद के मानसून सत्र के संबंध में विपक्ष के हंगामे पर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया है। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। दरअसल कोरोना महामारी के कारण असाधारण परिस्थिति में आयोजित होने वाले संसद सत्र में प्रश्नकाल, गैरसरकारी विधेयक और शनिवार व रविवार को सत्र चलने के तीन मुद्दों पर यह पूरा विवाद है।

विज्ञापन


इस बारे में सरकार की ओर से कहा गया है कि लोकसभा में उपनेता, रक्षामंत्री और संसदीय कार्य मंत्री ने सभी दलों के नेताओं से फोन पर चर्चा की थी। सभी दलों ने इस पर सहमति जताई। केवल टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि प्रश्नकाल होना चाहिए।
विज्ञापन


लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद अब कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा कहना है कि सरकार प्रश्नकाल व शून्यकाल नहीं करा कर बोलने का अधिकार छीन रही है, यह तथ्य से परे है। प्रश्नकाल नहीं कराने का निर्णय किया गया है, लेकिन अतारांकित प्रश्न के लिए दोनो पीठासीन अधिकारियों से मंत्रणा की गई है। यदि शून्यकाल भी ज्यादा देर तक चलाना चाहते हैं तो सरकार को आपत्ति नहीं है। सरकार ने विपक्ष से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed