{"_id":"5e8f31d78ebc3e768c0d8824","slug":"government-sanctions-rs-15000-crores-to-states-to-fight-against-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने के लिए राज्यों को 15 हजार करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से निपटने के लिए राज्यों को 15 हजार करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार
Thu, 09 Apr 2020 08:14 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना से लड़ाई की मुहिम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को कोविड 19 इमरजेंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम पैकेज के तहत ये राशि जारी करेगी।
विज्ञापन
Government of India sanctions Rs. 15,000 crores for 'India #COVID19 Emergency Response and Health System Preparedness Package': Union Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/BBmRhGP7zg
— ANI (@ANI) April 9, 2020विज्ञापन
बता दें कि कई राज्यों की तरफ से केंद्र सरकार से अपील की गई थी कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए उन्हें राशि जारी की जाए। तमिलनाडु, राजस्थान सहित कई राज्यों ने ऐसी अपील की थी।
विज्ञापन
जीएसटी मुआवजे में जारी किए 14103 करोड़ रुपये
इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के बीच वित्त मंत्रालय ने राज्यों को राहत देने के लिए जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत जीएसटी मुआवजे के मद में दो चरणों में 34 हजार करोड़ रुपये जारी कर दिए। यह मुआवजा राज्यों को जीएसटी व्यवस्था में हुई राजस्व हानि की भरपाई के लिए दिया जाता है।
मंगलवार को 14,103 करोड़ रुपये जारी किए जाने के साथ ही केंद्र ने अक्तूबर और नवंबर के लिए कुल 34,053 करोड़ रुपये के जीएसटी मुआवजा उपकर का भुगतान कर दिया है। 19,950 करोड़ रुपये की पहली किस्त 17 फरवरी को जारी कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय राज्यों को दिसंबर और जनवरी के लंबित बकाये का भुगतान करने पर भी विचार कर रहा है, जिसका जल्द ही कई चरणों में भुगतान किया जा सकता है।