फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government released draft of NDTSP suggestions will take till September 15

Startup: सरकार ने जारी किया एनडीटीएसपी का मसौदा, 15 सितंबर तक मांगे गए हैं सुझाव

Tue, 01 Aug 2023 01:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2023 01:41 AM IST
सार

सरकार ने सोमवार को मसौदा जारी किया है। प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय द्वारा जारी एनडीटीएसपी मसौदे में जनता से टिप्पणियां मांगी गई हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। मसौदा अनुसंधान, विकास, नवाचार, बौद्धिक संपदा, वित्त पोषण, मानक और प्रमाणपत्र बनाने सहित कुल नौ नीतियों में बदलाव का सुझाव देता है।

विज्ञापन
Government released draft of NDTSP suggestions will take till September 15
startup india

विस्तार

भारत की स्टार्टअप क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए सरकार ने नेशनल डीप टेक स्टार्टअप पॉलिसी (एनडीटीएसपी) का मसौदा जारी किया है। मसौदे में अनुकूल परिस्थिति तंत्र बनाने के लिए नौ सूत्री कार्यक्रमों का उल्लेख है। डीप टेक स्टार्टअप में वैज्ञानिक-इंजीनियरिंग प्रगति पर आधारित प्रारंभिक चरण की प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने सोमवार को मसौदा जारी किया है। प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय द्वारा जारी एनडीटीएसपी मसौदे में जनता से टिप्पणियां मांगी गई हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर है। मसौदा अनुसंधान, विकास, नवाचार, बौद्धिक संपदा, वित्त पोषण, मानक और प्रमाणपत्र बनाने सहित कुल नौ नीतियों में बदलाव का सुझाव देता है। अधिकारी ने बताया कि नीति मौजूदा स्टार्टअप इंडिया नीतियों, कार्यक्रमों-पहलों के पूरक-मूल्यों को आपस में जोड़ती है। नेशनल कंसोर्टियम और वर्किंग ग्रुप द्वारा मसौदा नीति को बनाय गया गया है। वर्किंग ग्रमुप, पीएम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद द्वारा स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

गेमिंग सामाग्री और विज्ञापन भी कानूनी दायरे में
ऑनलाइन गेमिंग सामग्री और विज्ञापन को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दायरे में लाया गया है। इस संबंध में सोमवार को एक सरकारी अधिसूचना जारी की गई। इसे लेकर भारत सरकार (व्यवसाय का आवंटन) नियम में संशोधन में किया गया है। इसके तहत ऑनलाइन सामग्री प्रदाताओं, प्रकाशकों की ओर से जारी किए जाने वाले विज्ञापन, फिल्म और ऑडियो-विजुअल सामग्री के विषयों को सूचना और प्रसारण मंत्रालय को आवंटित किया जाता है। इसमें सभी ऑनलाइन विज्ञापन शामिल हैं। यह कार्रवाई ऑनलाइन गेमिंग सामग्री और ऑनलाइन विज्ञापन के कवरेज को विनयमित करने के लिए की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed