फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government reaches near 23 lakhs TB patients for the first time in the country, UP tops

कामयाबी: देश में पहली बार 23 लाख टीबी मरीजों तक पहुंची सरकार, यूपी टॉप पर

Wed, 01 Jan 2020 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Jan 2020 05:56 AM IST
सार

  • देश में पहली बार टीबी के 23 लाख मरीजों तक पहुंचने में सरकार कामयाब हुई है 
  • अभी तक देश में टीबी मरीजों की इतनी तादाद में नहीं हुई थी पहचान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीबी मुक्त भारत के लिए रखा वर्ष 2025 का लक्ष्य

विज्ञापन
Government reaches near 23 lakhs TB patients for the first time in the country, UP tops
टीबी के मरीज - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में पहली बार टीबी के 23 लाख मरीजों तक पहुंचने में सरकार कामयाब हुई है। साल 2019 के आखिरी दिन सरकार को ये ऐतिहासिक कामयाबी मिली है जिसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम में सहायक संगठनों के साथ खुशियां बांटीं। अभी तक भारत में टीबी मरीजों की इतनी तादाद में कभी पहचान नहीं हुई थी। इस पूरे वर्ष में सरकार 23,28,191 टीबी रोगियों की पहचान करने में सफल रही।

विज्ञापन


इनमें से 16,81,264 मरीजों का रजिस्ट्रेशन सरकारी अस्पतालों में हुआ जबकि बाकी 6,46,927 रोगियों की पहचान निजी अस्पतालों में हुई। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 4,70,412 मरीजों की पहचान हुई। इनमें करीब 70 फीसदी से ज्यादा (3,18,009) मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे। वर्ष 2018 में सरकार ने देश भर में 21 लाख टीबी रोगियों की पहचान की थी।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए वर्ष 2025 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में टीबी रोगियों को उपचार दिलाने के लिए पूरे देश में मुहिम चल रही है। मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक टीबी पर नियंत्रण इसलिए नहीं हो पा रहा था क्योंकि मरीज अस्पतालों की पहुंच से बाहर थे। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अब पूरे सिस्टम को काफी सरल और निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा दिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों का पता करके उनका इलाज कराया जा सके। वर्ष 2019 को लेकर जो लक्ष्य दिया गया था, उसका 81 फीसदी हिस्सा सरकार ने हासिल कर लिया।

अब टीबी मुक्त जिले का सिलसिला होगा शुरू

अधिकारी के अनुसार अगले कुछ ही समय बाद भारत में टीबी से मुक्ति को लेकर सिलसिला शुरू होगा। इसमें सबसे पहले जिला और फिर राज्य को टीबी रोग से मुक्त होने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस पर काफी तेजी से काम चल रहा है। हालांकि उन्होंने अभी उन जिलों के नाम तो सार्वजनिक नहीं किए, जो सबसे पहले टीबी रोग से मुक्त होने वाले हैं लेकिन करीब 50 से ज्यादा जिलों का नाम लिस्ट में शामिल हैं।

इन राज्यों पर विशेष नजर

राज्य   सरकारी अस्पताल   प्राइवेट अस्पताल    कुल रोगी
उत्तर प्रदेश 3,18,009   1,52,403  4,70,412
दिल्ली  77,222      26,781    1,04,003
हरियाणा   50,324      21,682  72,006
हिमाचल प्रदेश  15,741   1618    17,359
जम्मू कश्मीर  9,935  856   10,791
पंजाब     42,899  13,770  56,669
उत्तराखंड   19,277  6,035    25,312
चंडीगढ़      6,354  552  6,906

(नोट: सभी आंकड़ें 31 दिसंबर 2019 तक के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed