फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government proposed three specific themes for next years Republic Day Parade

RDay 2023: झांकी की थीम में आजादी के India@75, ज्वार-बाजरा वर्ष, नारी शक्ति का प्रस्ताव, भेजे गए आमंत्रण

Tue, 13 Sep 2022 08:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Sep 2022 08:06 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के पत्र में विभिन्न राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए इन तीनों में से एक थीम या तीनों को चुनकर झांकी बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
government proposed three specific themes for next years Republic Day Parade
republic day full dress rehearsal (file) - फोटो : जी पाल

विस्तार

केंद्र सरकार ने अगले साल 2023 के गणतंत्र दिवस परेड की झांकी के लिए तीन खास थीम 'आजादी के 75 साल', 'अंतरराषट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष' और 'नारी शक्ति' का प्रस्ताव रखा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय के पत्र में विभिन्न राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए इन तीनों में से एक थीम या तीनों को चुनकर झांकी बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन


'आजादी के 75 साल' थीम में दिखाई जाएंगी देश की उपलब्धियां
भारत की आजादी के 75 साल थीम में तहत बनाई जाने वाली झांकियों में भारत के स्वाधीनता संग्राम, देश की उपलब्धियों, कार्यों और पिछले सात दशकों के संकल्प शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वार-बाजरा वर्ष-2023 की थीम का भी प्रस्ताव
भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय ज्वार-बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया है। भारत ने पिछले साल 2021 में संयुक्त राष्ट्र को यह प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव का 72 देशों ने समर्थन किया था। केंद्र ने गणतंत्र दिवस परेड झांकी में झांकी के लिए इस थीम का प्रस्ताव रखा है। 


कृषि मंत्रालय ने बनाई कोर कमेटी
अधिकारियों के मुताबिक, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय इस अवसर को चिह्नित करने के लिए एक कोर कमेटी बना चुका है। मंत्रालय ने देश में ज्वार बाजरा उत्पादन व आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए नीतियों के जमीनी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यबल का गठन किया है। संबंधित विभागों को तीस सितंबर तक अपने प्रस्ताव, रक्षा मंत्रालय को सुविचारित प्रस्तावों और संक्षिप्त लेख के साथ प्रस्तुत करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed