{"_id":"58ec111c4f1c1b9c36cf5f56","slug":"government-pressure-forced-air-india-to-withdraw-ravindra-gaikwad-s-flying-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो सरकार के दबाव में हटाया एयर इंडिया ने गायकवाड़ से प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तो सरकार के दबाव में हटाया एयर इंडिया ने गायकवाड़ से प्रतिबंध
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 11 Apr 2017 04:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया विमान सेवा के एक कर्मचारी को पीटने के आरोप में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर लगे प्रतिबंध को हटवाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय विमान सेवा पर दबाव डाला था। राष्ट्रीय विमान सेवा के एक उच्चाधिकारी ने इसका दावा किया है।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारी ने कहा कि गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उनकी उड़ान पर प्रतिबंध लगाने की पहल विमान सेवा ने की थी जिसके लिए सरकार से कोई सलाह नहीं ली गई थी। सांसद द्वारा विमान सेवा या कर्मचारी से माफी ना मांगे जाने के बावजूद हमने उनकी उड़ान पर लगा प्रतिबंध हटा लिया क्योंकि यह सरकार का आदेश था।
विज्ञापन
गायकवाड़ से प्रतिबंध पिछले शुक्रवार को हटाया गया जब नागरिक विमानन मंत्रालय ने एक पत्र में ऐसा करने की सलाह दी। नागरिक विमानन मंत्री अशोक गणपति राजू को लिखे पत्र में गायकवाड़ ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर अफसोस जताया था लेकिन उन्होंने एयर इंडिया या जिस कर्मचारी को 25 बार चप्पलों से पीटा था उससे कोई माफी नहीं मांगी थी।
विज्ञापन