{"_id":"5e8b2fa58ebc3e75d725cb21","slug":"government-portal-strandedinindia-com-helping-foreign-tourists-who-are-in-india-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में फंसे विदेशियों के लिए 'वरदान' साबित हो रही सरकारी वेबसाइट, मिनटों में हो रही परेशानी हल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में फंसे विदेशियों के लिए 'वरदान' साबित हो रही सरकारी वेबसाइट, मिनटों में हो रही परेशानी हल
Mon, 06 Apr 2020 07:03 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लॉकडाउन की वजह से कई विदेशी पर्यटक भी भारत में फंस गए हैं। मगर इस दौरान उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने एक वेबसाइट शुरू की है। यह वेबसाइट इन पर्यटकों के लिए 'वरदान' साबित हो रही है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की पहचान, मदद और उन्हें सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से 31 मार्च को पोर्टल www.strandedinindia.com की शुरुआत की गई थी। पिछले पांच दिन में ही इस पर 769 लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
इस साइट के जरिए आपातकालीन चिकित्सकीय मदद के तहत एक अमेरिकी, एक ऑस्ट्रेलियाई और कोस्टा रिका के दो नागरिकों सहित अन्य को विशेष सुविधा मुहैया कराई गई। ऐसे पर्यटकों को वेबसाइट पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी देने के साथ ही अपनी समस्या के बारे में बताना होगा ताकि उनकी मदद की जा सके। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन ने ऐसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण एक अमेरिकी नागरिक बिहार के सुपौल जिले में फंस गई जबकि उसके बेटे का दिल्ली में ऑपरेशन होना था। महिला ने वेबसाइट के जरिए अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद महिला को सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करके दिल्ली जाने की विशेष अनुमति दिलवाई गई। बयान के अनुसार, कोस्टा रिका को दो नागरिक सर्जरी के लिए चेन्नई आए थे। सर्जरी के बाद लॉकडाउन की वजह से वे वापस न जा सके। पोर्टल के जरिए उन्होंने मदद मांगी और उन्हें आवश्यक दवाएं मुहैया कराई गईं।
अहमदाबाद में अपने परिवार के साथ फंस गए ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को मिर्गी की समस्या थी। उसकी दवाएं खत्म हो गई थीं। पोर्टल के जरिए उसने मदद मांगी और उसे दवाएं पहुंचाई गईं। इसी तरह अन्य राज्यों में भी कई फंसे हुए नागरिकों ने मदद की अपील की और प्रशासन की ओर से जरूरी सहायता मुहैया कराई गई।