{"_id":"59da7e214f1c1b7a548b65ef","slug":"government-officials-and-bank-executives-under-lens-for-violations-in-kingfisher-airlines-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंगफिशर एयरलाइंस को ऋण देने में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अफसरों की होगी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किंगफिशर एयरलाइंस को ऋण देने में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अफसरों की होगी जांच
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Oct 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
किंगफिशर एयरलाइंस
बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को ऋण देने में नियमों के कथित रूप से उल्लंघन के मामले में कई बैंक कर्मचारी, निदेशक व सरकारी अधिकारी जांच के घेरे में आ गए हैं। इससे पहले कई केंद्रीय जांच एजेंसी भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ) ने 2012 में बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस की गलतियों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट में कंपनी के संचालन में गंभीर गड़बड़ियों का अंदेशा जताया गया है। सूत्रों ने बताया कि एयरलाइंस को बिना पर्याप्त आधार के ऋण देने में बैंक अधिकारियों की भूमिका तथा माल्या से कुछ सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- कंपनी के लिए खरीदे किंगफिशर के जेट से माल्या और उसके परिवार ने उड़ाए मजे
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसएफआईओ को जिन भी बैंकों द्वारा खामी मिली है वे सभी जांच के दायरे में हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘कंपनी का अकाउंट कभी भी अच्छा नहीं था। उसकी क्रेडिट रेटिंग भी लोन देने के लिए आवश्यक स्तर से कम थी। उसके बाद भी बैंकों ने प्रक्रिया को अनदेखा करते हुए लोन दिया।