{"_id":"5f9ac45da98c053f5e53fa9e","slug":"government-of-india-prohibits-the-export-of-onion-seeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का बड़ा फैसला, प्याज के बीज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार का बड़ा फैसला, प्याज के बीज के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक
Thu, 29 Oct 2020 07:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 29 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
प्याज
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने गुरुवार को प्याज के बीज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि यह यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बता दें कि देश में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं और विपक्षी दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्याज के निर्यात पर भारत सरकार पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है।
विज्ञापन
Government of India prohibits the export of onion seeds, with immediate effect. pic.twitter.com/vTLfwdn2R2
— ANI (@ANI) October 29, 2020विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार रात को कहा था कि प्याज की बढ़ती महंगाई से ग्राहकों को निजात दिलाने के लिए सरकार एक लाख टन का बफर स्टॉक जारी करने के साथ अलग-अलग कदम उठा रही है। तोमर ने कहा था कि प्याज के दाम बढ़ने का मामला सरकार के संज्ञान में है। हमने समय से पहले ही देश से प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है, जबकि इसके आयात के रास्ते खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन