सरकार का एनआरआई को तोहफा, ओसीआई कार्ड के लिए गाइडलाइन में दी ढील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने अप्रवासी भारतीयों को तोहफा देते हुए ओसीआई (ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड रखने वालों के लिए गाइडलाइन में ढील दी है। ओसीआई कार्ड रखने वालों के लिए साल 2005 से लागू गाइडलाइन को अब सरकार जून 2020 तक लागू नहीं करेगी।
भारत की नागरिकता रखने वाले विदेशियों के लिए 20 साल की आयु तक हर बार नया पासपोर्ट लेने पर ओसीआई (ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड दोबारा जारी किया जाएगा। इसके अलावा व्यक्ति की आयु 50 साल से अधिक होने के बाद नया पासपोर्ट लेने पर उसे ओसीआई कार्ड का एक बार नवीनीकरण करवाना होगा।
MEA: Overseas Citizenship of India (OCI) card needs to be re-issued each time a new passport is acquired by the cardholder up to the age of 20 years. OCI card is required to be re-issued once on acquiring a new passport after completing 50 years of age. (18.12)
— ANI (@ANI) December 18, 2019
वहीं, 21 से 50 साल की आयु के बीच के व्यक्तियों को इस प्रक्रिया का सामना नहीं करना होगा। भारत सरकार ने इस संबंध में 30 जून 2020 तक अस्थायी सहूलियत देने का फैसला किया है। बता दें कि कुछ समय पहले ओसीआई कार्ड रखने वालों को भारत आते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसी को लेकर विदेश मंत्रालय ने यह फैसला किया है।
MEA: Re-issuance of OCI card is not required each time a passport is issued to a cardholder between 21 and 50 years of age. Government of India has decided to grant temporary relaxation till 30th June 2020. (18.12) https://t.co/x8j38IinQc
— ANI (@ANI) December 18, 2019