फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government of India decided not to send any representative to Pakistan National Day event

सरकार का फैसला, पाकिस्तान दिवस कार्यक्रम में नहीं शामिल होगा भारत

Fri, 22 Mar 2019 03:48 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 Mar 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Government of India decided not to send any representative to Pakistan National Day event
फाइल फोटो

भारत सरकार ने फैसला लिया है कि वह नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजेगा। सूत्रों के अनुसार सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि पड़ोसी देश ने कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के अधिकारी 23 मार्च को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम से दूरी बनाए रखेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है।’ 
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि पाकिस्तान ने इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। यह फैसला तब लिया गया है कि जब पुलवामा हमले और पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारत के हवाई हमले के बाद दो परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने हवाई हमले के अगले दिन भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का असफल प्रयास करते हुए बदले की कार्रवाई की। पाक स्थित आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी। भारत पुलवामा हमले के बाद से ही आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने के लिए उस पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर अपना प्रतिनिधि न भेजे जाने पर कहा, 'वह अलगाववादी और हुर्रियत नेताओं को बुला रहे हैं इसलिए हम अपना प्रतिनिधि नहीं भेजेंगे।' नीरव मोदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगी।

उन्होंने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि आपको इसके लिए सामने वाली सरकार पर निर्भर होना पड़ता है। सरकार उसे भारत लाने को लेकर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed