{"_id":"582b8daa4f1c1b56368ff40c","slug":"government-note-on-ink-use-to-demonetization-said-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याही को लेकर ध्यान रखे सरकार : चुनाव आयोग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्याही को लेकर ध्यान रखे सरकार : चुनाव आयोग
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने सरकार से कहा है कि वह संदिग्ध डिपोजिटरों को रोकने के लिए मिटने वाली स्याही के मामले चुनावों से जुड़े नियमों का ख्याल रखे। वित्त मंत्रालय को लिखी एक चिट्ठी में चुनाव आयोग ने कहा है कि पांच राज्यों में 19 नवंबर को चुनाव होने हैं। लिहाजा सरकार को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए पैसा जमा करने वालों की अंगुली में लगाई जाने वाली स्याही वोटरों के लिए परेशानी न पैदा करे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को सरकार ने ऐलान कि या कि बार-बार नोट जमा करने और बदलने वालों पर नजर रखने के लिए सरकार वोटरों की अंगुली में लगाई जाने वाली स्याही का इस्तेमाल करेगी। यह स्याही काफी दिनों तक नहीं मिटती है। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने वित्त मंत्रालय को इस स्याही से संबंधित नियम भेज दिए हैं।
विज्ञापन